भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
BJP candidates list 2019
भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार को ही एक और लिस्ट जारी की है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। जिसके बाद अब तक भाजपा ने 286 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें एक निर्दलीय का समर्थन भी शामिल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने कहा कि उमा भारती के चुनाव नहीं लड़ने की मांग को पार्टी ने मान लिया है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें पार्टी ने तेलंगाना के 6, उत्तर प्रदेश के 3, केरल और पश्चिम बंगाल के एक-एक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने यूपी के कैराना सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया है। मृगांका सिंह बीजेपी की ओर से बीते लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट से उम्मीदवार थीं। पार्टी ने यूपी की कैराना सीट से प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, नगीना सीट से डॉ यशवंत और बुलंदशहर सीट से भोला सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
आइये देखते हैं किसे कहां से टिकट दिया गया है
मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार
मुरैना, नरेंद्र सिंह तोमर
रीवा से जनार्दन मिश्रा
जबलपुर से राकेश सिंह
टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक
दामोह से प्रह्लाद पटेल
सतना से गणेश सिंह
सीधी से रीती पाठक
शहडोल से हिमाद्रि सिंह
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह
भिंड से संध्या राय
उज्जैन से अनिल फिरोजिया
मंदसौर से सुधीर गुप्ता
खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान
बेतुल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है।
BJP ticket list 2019
झारखंड के उम्मीदवार
राजमहल से हेमालाल मुर्मू
दुम्का से सुनील सोरेने
गोड्डा से निषिकांत दुबे
धनबाद से पशुपति नाथ सिंह
जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो
सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा
खूंटी से अर्जुन मुंडा
लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत
पलामू से विष्णु गया राम
हजारीबाग से जयंत सिन्हा
गुजरात से उम्मीदवार
BJP candidate list 2019
साबरकाटा दीपसिंह राठौड़
अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी
सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा
राजकोट से मोहन कुंदरिया
जामनगर से पूनमबेन मैडम
अमरेली से नारनभाई कछाड़िया
भावनगर से भरतबेन शियाल
खेड़ा से देवसिंह चौहान
दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर
वडोदरा से रंजनबेन भट्ट
भरुच से मनसुखभाई वसावा
बारडोली से प्रभुभाई वसावा
नवसारी से सीआर पाटिल
वलसाड से केसी पटेल
BJP candidate list 2019 mp
हिमाचल प्रदेश के उम्मीदवार
कांगड़ा से किशन कपूर
मंडी से रामस्वरूप शर्मा
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर
शिमला से सुरेश कश्यप
कर्नाटक के उम्मीदवार
कर्नाटक की मांड्या सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता का भाजपा करेगी समर्थन
कोलार सीट पर एस मुनिस्वामी भाजपा उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने गोवा और गुजरात विधानसभा के उप चुनाव के लिए भी अपने नामों की घोषणा की है।
गोवा की सभी 2 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
उत्तर गोवा श्रीपाद यसो नाइक
दक्षिण गोवा नरेंद्र सवाईकर
Comments
Post a Comment