भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

BJP candidates list 2019 भाजपा ने जारी की 46 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार को ही एक और लिस्ट जारी की है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। जिसके बाद अब तक भाजपा ने 286 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें एक निर्दलीय का समर्थन भी शामिल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने कहा कि उमा भारती के चुनाव नहीं लड़ने की मांग को पार्टी ने मान लिया है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इससे पहले भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें पार्टी ने तेलंगाना के 6, उत्तर प्रदेश के 3, केरल और पश्चिम बंगाल के एक-एक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने यूपी के कैराना सीट से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का टिकट काट दिया है। मृगांका सिंह बीजेपी की ओर से बीते लोकसभा उपचुनाव में कैराना सीट से उम्मीदवार थीं। पार्टी ने यूपी की कैराना ...